लालगंज: लालगंज थाना परिसर में एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, तय परंपरा के अनुसार निकलेंगे ताजिए
मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार दोपहर बाद ढाई बजे थाना परिसर लालगंज में प्रशासन और ताजिएदारों की बैठक संपन्न हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष भी ताजिए पूर्व निर्धारित परंपराएं और मार्गों के अनुसार ही निकालें जाएंगे। नई परंपरा या नए मार्ग की अनुमति नहीं होगी। बैठक में तहसीलदार के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।