महाराजगंज: पानी के तेज बहाव से बह गया पूरा पान कुंवर खेड़ा सम्पर्क मार्ग, आवागमन अवरुद्ध, ग्रामीणों ने दुरुस्त करने की की मांग
19 अगस्त बुधवार की दोपहर 3 बजे ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या देखने को मिली। जहां सैकड़ो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग जो कच्चा रास्ता बना हुआ है पानी के तेज बहाव के चलते कट गया है उक्त रास्ते से छात्र-छात्राओं सहित गांव के काफी लोग निकलते है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के द्वारा इस अवरुद्ध मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की गई है।