मानिकपुर: मऊ मानिकपुर विधानसभा में बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर मऊ-मानिकपुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में रविवार सुबह 11 बजे आपदा प्रबंधन टीम ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को बाढ़ में ऊंचे स्थानों पर जाने, नदी-नालों से दूर रहने और बच्चों को पानी से दूर रखने की सलाह दी गई। आकाशीय बिजली में पेड़ व बिजली पोल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई।