रूड़की: तेलीवाला गांव के प्रधान पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव के प्रधान पर हमला करने वाले तेलीवाला गांव निवासी चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाया था। तभी एक पक्ष ने प्रधान पर हमला कर दिया था। पुलिस ने हमला करने वाले चारों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।