रूड़की: धनोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में ईद के मौके पर स्टंट कर हुड़दंग मचा रहे 11 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पिरान कलियर थाना क्षेत्र की धनोरी चौकी पुलिस ने क्षेत्र में ईद के मौके पर स्टंट कर हुड़दंग मचा रहे 11 युवकों को हिरासत में लिया है। यह सभी लोग अलग-अलग जगह पर बाइक पर सवार होकर स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने इन युवकों की पांच बाइकों को सीज कर दिया है। सभी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। साथ ही फिर से हुड़दंग नही मचाने की चेतावनी दी गई है।