रूड़की: सफ़रपुर गांव निवासी खुशनूद की पत्नी पर तीन तलाक पड़ा भारी, पत्नी ने गंगनहर में कूदकर की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी खुशनूद नाम के एक व्यक्ति की पत्नी पर तीन तलाक भारी पड़ गया है। आरोप है कि खुशनूद ने अपनी पत्नी साजिया को तीन तलाक दे दिया। साथ ही अपने परिजनों के साथ मिलकर साजिया को घर से निकाल दिया। जिसके बाद साजिया ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।