रूड़की: सुनहरा से पुलिस ने सट्टा खेल रहे एक सटोरी को किया गिरफ्तार, सट्टा सामग्री और नगदी की बरामदगी
गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सुनहरा से सट्टा खिला रहे रामपुर निवासी इनाम पुत्र मुस्तफा नाम के एक सटोरी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सटोरी सुनहरा मे काफी समय से सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने इनाम के पास से 1560 रुपए की नगदी और सट्टा सामग्री बरामद कर ली है। पुलिस ने इनाम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।