मुरैना नगर: तुसीपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, घर में घुसी गोली, वीडियो वायरल होने से हड़कंप
स्टेशन थाना क्षेत्र के तुसीपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं पुलिस ने मौके से कारतूस जप्त किया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि कारतूस गेट के अंदर घुसकर मोटरसाइकिल में जा लगा, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।