मुरैना नगर: मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष ने आयुष कार्यालय में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर की बैठक
मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार के आगमन पर कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयुष कार्यालय में आयोजित की गई, इस बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं का मुद्दा उठाया और राज्य सरकार से लंबित दिए सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई ।इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।