श्री त्रिनेत्र गणेश मेले की सुरक्षा ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।
श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम और पुलिस जाप्ते की तैनाती का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सवाई माधोपुर पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मेले के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
Gangapur, Sawai Madhopur | Sep 13, 2026