कटकमदाग: अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर सरकारी तालाब अतिक्रमण मुक्त
सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शनिवार को कटकमदाग अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान के नेतृत्व में सलगा मस्जिद के समीप स्थित सरकारी तालाब (खाता संख्या-1, प्लॉट संख्या-263) पर किए गए अवैध कब्जे और चारदीवारी को जेसीबी से हटाकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।