जलालाबाद: गांव गुनारा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट, पीड़ितों ने थाने में दी जाएगी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी अब्दुल रउफ ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आज वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर नियाज अली के दरवाजे के सामने खड़ा था और अपने भाई जहरून को बुला रहा था ।तभी मोहल्ले के ही खुशामुद्दीन, शाहरूख मर्रो व अरबाज ने लाठी डंडों से हमला कर दिया इससे दोनों भाई चोटिल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।