शाहजहांपुर जनपद के क्षेत्र के उबरिया मंदिर के निकट सीएनजी से भरे ट्रक ने पिकअप के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में तिरपाल सही कर रहे फर्रुखाबाद जनपद थाना अमृतपुर के उम्मेदपुर गांव निवासी बबलू पुत्र बालादीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।