जलालाबाद: गांव खेड़ा बहादुरपुर में विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र गांव खेड़ा बहादुरपुर में बीती शाम महिला कैलाश पत्नी जोरावर ने अज्ञात कारणों से कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सास गांव में गेहूं का शीला बीनने गई थी। जबकि उसका पति जोरावर अपने बहनोई के यहां मजदूरी पर गेहूं काटने गया हुआ था। पुलिस ने शब को पीएम के लिए भेज दिया है।