हमीरगढ़: रतनपुरा गांव में चम्बल विभाग की मनमानी, क्षेत्रवासी कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे
पानी की किल्लत से आज पूरा मंगरोप क्षेत्र त्राहिमाम कर रहा है।आमलीगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के रतनपुरा गांव में चम्बल विभाग की पाइपलाइन पिछले दो सप्ताह से फूटी हुई है।जिससे रोजाना हजारों लाखों लीटर पानी व्यर्थ सड़क और नालियों में बह रहा है वहीं निरन्तर पानी बहते रहने से सड़क किनारे के सभी छोटे बड़े गढ्ढे लबालब भर गए है।