हमीरगढ़: मंगरोप में तेज आंधी तूफान से गिरी दीवार, किसान की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया
मंगरोप थाना क्षेत्र में बुधवार रात को तेज आंधी तूफान ने खातीखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। 65 वर्षीय काना गुर्जर खेत से लौटकर घर के बरामदे में चारपाई पर आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवा से घर की दीवार गिर गई। जिससे उसकी दीवार के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंगरोप थाना पुलिस मौके पर पहुंची।