हमीरगढ़: मंडपिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक पर सवार दो युवक घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के मंडपिया निवासी दोनों युवक शुक्रवार रात 10:00 बजे के करीब कार्यस्थल से मंडपिया की ओर लौट रहे थे इसी दौरान मंडपिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए दोनों घायलों को वहां मौजूद राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया||