रामगढ़ में हाथी के हमले में युवक की मौत, नवजात बच्चे को देखने जुटी भीड़ पर बौखलाई हथिनी ने दौड़ाया; वीडियो वायरल
रामगढ़: जिले में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। रामगढ़ वन क्षेत्र के गोबरदरहा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाथियों के झुंड के करीब जाना एक युवक को भारी पड़ गया । नवजात हाथी के बच्चे को देखने जुटी भीड़ से नाराज हथिनी अचानक बौखला गई और लोगों को दौड़ा दिया। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को हथिनी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के पुन्नू गांव निवासी यशवंत महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यशवंत रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में काम करता था।
जानकारी के अनुसार, हाथियों के झुंड में एक हथिनी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। नवजात हाथी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। कई लोग हाथियों के बेहद करीब जाकर मोबाइल से वीड�