जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित*
कटिहार,19 नवंबर 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी बैंकों के जिला समन्वयक जिला कटिहार सभी वेंडर ,पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत सभी कनीय विद्युत अभियंता, सभी सहायक विद्युत अभियंता कटिहार जिला अंतर्गत एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार एवं बारसोई उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना एवं उपभोक्ताओं को बिजली बिल से मुक्ति दिलाना है।
*बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:*
*1. लक्ष्य में तेजी लाएं:* जिले में अब तक प्राप्त आवेदनों एवं स्थापित सोलर रूफटॉप की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को प्रत्येक प्रखंड में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
*2. सब्सिडी का शीघ्र भुगतान:* योजना के तहत केंन्द्र सरकार के द्वारा 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये बिहार सरकार के द्वारा 10000 ₹कुल ₹40000।2 किलोवाट पर केंद्र सरकार के द्वारा 60,000 एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 रुपये कुल ₹80000 एवं 3 किलोवाट या अधिक केंद्र सरकार के द्वारा 78,000 रुपये एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 कुल 98000 तक की सब्सिडी सीधे लाभुक के खाते में मिलती है।
जिलाधिकारी ने सब्सिडी के लंबित मामलों का 7 दिनों के अंदर निष्पादन करने को कहा।
*3. जागरूकता अभियान:* ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया (pmsuryaghar.gov.in) और बैंकों से मिलने वाले सस्ते ऋण की जानकारी देने के लिए प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।
*4. वेंडर की जवाबदेही:* सोलर वेंडरों को गुणवत्ता पूर्ण पैनल लगाने एवं समय पर इंस्टॉलेशन पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों से कहा कि कटिहार को राज्य में सूर्य घर योजना में अग्रणी जिला बनाना है, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,*
*कटिहार।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 19, 2026