फुल्लीडूमर: पथलकुड़िया गांव के पास खेसर पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
खेसर पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के रामसरिया मोड़-बेलहर मार्ग में पथलकुड़िया गांव के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर को खदेड़ कर जब्त कर लिया। जबकि पुलिस से घिरते देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि अधिकारियों ने ट्रैक्टर को बेलहर की ओर से पीछा किया। जहां सूचना पाते ही उसे पथलकुड़िया के पास जब्त कर लिया गया।