पंडारक: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: पंडारक स्थित एनटीपीसी लिमिटेड में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार
पंडारक स्थित एनटीपीसी बाढ़ अब सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। परियोजना प्रमुख सी. सत्य रामकृष्ण ने शनिवार को लगभग 10 बजे बताया कि, 3150 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें 2450 किलोवाट का काम पूरा हो चुका है।