समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा मे एक सम्मान समारोह आयोजित कर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक,डायरी तथा कलम से सम्मानित किया गया l समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, संचालन समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय, स्वागत सम्बोधन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा ने की l ज्ञातव्य हो कि मोरदीवा निवासी सह रेल डाक सेवा मे कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री व लोकप्रिय समाजसेवी ईo पंकज कुमार की ममेरी बहन जयंती कुमारी ने यह सफलता अपनी चौथी प्रयास से हासिल की l समारोह को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती कुमारी कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है l जयंती ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत समस्तीपुर का नाम सूबे बिहार मे रौशन किया है, जिस पर हम सभी को नाज है l समाजसेवी ईo राजेश कुमार तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने भावुक होते हुए कहा कि यह तो महज एक शानदार शुरुआत है, आने वाले समय मे जयंती की प्रतिभा की उड़ान और भी ऊँची होंगी l अगर कोई अपने काम को पूरे दिल और सच्चे इरादे के साथ करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। यह बात हमें सिखाती है कि मेहनत और समर्पण ही वो चीज़ें हैं जो हमें हमारे सपनों तक पहुंचाती हैं। जब आप पूरी लगन और विश्वास के साथ किसी काम में जुटते हैं, तो सफलता मिलना तय है l मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक सह समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी सह जयंती के मामा ईo पंकज कुमार, प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी डाo रामपुकार सिंह, जयंती के पिताजी राम विनोद राय, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, समाजसेवी सह अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, लियाफ़ी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, राजद नेता जयलाल राय तथा माकपा नेता राम लौलिन राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे #samastipur #viral #bihar #trendingnow #trendingreels #public #viralvideos #police #samasatipurpolice #nonfollowersシ゚ Samastipur Town Rosera Tak