गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा, तीमारदार और जूनियर डॉक्टर भिड़े, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हो गया। पोस्टमार्टम की मांग को लेकर मृतक के तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पह