बिलासपुर सदर: एम्स बिलासपुर में जल्द शुरू होंगे बाल चिकित्सा गहन इकाई की सेवाएं आधुनिक उपकरणों की मिलेगी सुविधा
एम्स बिलासपुर में जल्द ही एम्स चिकित्सा गहन इकाई की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस यूनिट में 6 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं यूनिट में एक माह से अधिक और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती करने की भी सुविधा रहेगी। खास बात यह है कि इस यूनिट में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी एम्स बिलासपुर के एमएस डॉक्टर दिनेश वर्मा ने दी