बिलासपुर सदर: बिलासपुर में कार्यरत निजी फर्म का प्रबंधक गिरफ्तार, धोखाधड़ी, लापरवाही का मामला दर्ज, नहीं रखा 2 साल का इंटरनेट रिकॉर्ड
सदर थाना के तहत बिलासपुर पुलिस ने लापरवाही व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक निजी फर्म के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने बताया कि उक्त आरोपी का इंटरनेट लाइसेंस भी अपने आने वाले समय में रद्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इंटरनेट फर्म को कम से कम 2 साल का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। लेकिन इस फर्म ने ऐसा नहीं किया।