तिलक इंटर कॉलेज बांसी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिवार दोपहर लगभग 12:00 से लेकर अपरान्ह तक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहन लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।