कोंडागांव: बिजली कटौती एवं बिजली बिल में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ कोंडागांव कांग्रेस कमेटी का गांधी चौक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
कोंडागांव शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव अंतर्गत गांधीचौक में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। बताया जा रहा है अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में हुई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोजित धरना प्रदर्शन में कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम भी शामिल हुए।