कोंडागांव: जिला कार्यालय सभा कक्ष मे कलेक्टर व एसपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा,गंभीर विवाद के स्थान पर तत्काल स्वयं पहुचने कहा
सोमवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष मे कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने तथा गंभीर विवादों के स्थान पर तत्काल स्वयं पहुंचकर विवादों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान हेतु धैर्यपूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया।