बीकानेर: ACB की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डीजीएम देवेश को कथित तौर पर 90,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिश्वत एक ठेकेदार से ली जा रही थी। कार्रवाई एडीएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में सीआई इन्द्र कुमार की टीम ने की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
#Bikaner #ACB #BreakingNews #Rajasthan #Corruption #PowerGrid #BikanerNews #RajasthanNews