भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा एवं विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर फूंका गया राहुल गांधी का पुतला
भाजपा का ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ राहुल गांघी का फूंका पुतला - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
बेटियों के यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी शर्मनाक: विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि, कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही तय करे’ : भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
यौन उत्पीड़न के आरोपित सांसद को कांग्रेस से बाहर करें राहुल गांधी : विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आह्वान पर संयुक्त रूप से ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत विशाल विरोध मार्च निकाला। जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी के विरोध में सैकड़ों महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के कार्यालय पर इकट्ठे होकर मेन रोड पर चलते हुए कांग्रेस भवन यमुनानगर तक प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि इस विशाल विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राहुल गाँधी मुर्दाबाद, कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाये और धरना-प्रदर्शन के बाद राहुल गाँधी का पुतला फूंका ।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ने आरोपित सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस से निष्कासित करने और उनके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को पहले अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए। बेटियों से जुड़े इतने गंभीर मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उसके दोहरे रवैये पर सवाल खड़ा करती है।
मेयर सुमन बहमनी ने जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस की चुप्पी को शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस गंभीर मामलों में अपनी जवाबदेही से क्यों बच रही है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रदेश सचिव मदन चौहान ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति के सम्मान में हमेशा महिलाओं के साथ है, भाजपा कांग्रेस पार्टी की दोगली नीतियों की निन्दा करती है एवं देश से कांग्रेस का सफाया करने की मांग करती है
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में है जो सरहद ही नहीं भारत माता के प्रत्येक सपूत में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेवार बनाने का काम कर रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रीति जौहर ने कहा कि दूसरी ओर, विपक्ष की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नेतृत्व जिसके हाथ में पार्टी की बागडोर है, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रहा है और अपने राजनीतिक परिवार को एकजुट रखने में विफल नजर आता है।
पूर्व चेयरपर्सन रोज़ी मलिक आंनद ने कहा कि महिला सम्मान केवल कांग्रेस के भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे से मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
उन्होंने मांग की कि मामले में आरोपित संबंधित सांसद को कांग्रेस से निष्कासित किया जाए, उनके इस्तीफे की मांग की जाए और पीड़ित बेटियों से माफी मांगी जाए।
इस दौरान भाजपा प्रदेश सचिव मदन चौहान, चेयरमैन भारत भूषण जुआल,मेयर सुमन बहमनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरपर्सन रोज़ी मलिक आंनद, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,महिला प्रदेश पदाधिकारी मनीषा अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला,रूचि काम्बोज,सीमा गुलाटी,पूनम अग्रवाल,उमा शर्मा,मनोरमा चौधरी,कामना राणा,विभा गुप्ता, पारूल गुप्ता,सविता काम्बोज,दिव्य सिंघल, अभिषेक अरोड़ा,शुभम दत्ता, विपिन साहनी , विभोर पहुजा, कृष्ण सिंगला,संदीप बजाज,अमन सग्गर,आदि सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।