कानपुर: संगम टॉकीज के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
फजलगंज थाना क्षेत्र में संगम टॉकीज के पास मंगलवार सुबह 9:00 बजे एक बाइक सवार युवक ने गलत दिशा से आकर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार, जो अनवरगंज का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सड़क से उठाकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।