बिहारीगंज: मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के राजगंज पंचायत में पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रायगंज वार्ड नंबर 13 निवासी नकुल मेहता बताया गया है। चार माह पूर्व ममता देवी ने पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया