औराई: बैरिया गांव से 8 साल से लापता महिला बरामद, शादी के 2 साल बाद प्रेमी संग हुई थी लापता
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बैरिया गांव से आठ साल से लापता महिला को पुलिस ने बरामद किया है। उसे बुधवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायालय में बयान हेतु भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद महिला अब तीन बच्चों की मां है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में रंगीला देवी के अपहरण को लेकर औराई थाना में केस दर्ज किया गया था।