जगदलपुर: सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कांग्रेस पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कांग्रेस पर प्रदेश में धर्मांतरण बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरएसएस लगातार क्षेत्र में धर्मांतरण का विरोध कर रही है इसलिए आदिवासियों के नेता अरविंद नेताम आरएसएस मुख्यालय भी गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मांतरण पर यही नीति रही तो आदिवासी समाज कांग्रेस से विमुख हो जाएगा।