जगदलपुर: देर रात प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों का सामान जलकर खाक
जगदलपुर शहर के प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक में अचानक से देर रात आग लग गई। मामले की जानकारी लगते ही आमजनों से लेकर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर आ पहुंची। आग में बैंक के अंदर रखा सामान जल गया। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।