जगदलपुर: पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हाल में संकल्प सभा का आयोजन, विधायक किरण देव हुए शामिल
केन्द्र में मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धी तक अभियान संपूर्ण देश में चला रही है। आगामी 25 जून तक संगठन स्तर पर विविध आयोजन कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच भाजपा द्वारा आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में भाजपा जगदलपुर मण्डल द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया।