जगदलपुर: मानसून में भी जारी रहेगा सुरक्षा बलों का नक्सल उन्मूलन अभियान, आईजी सुंदरराज पी. बोले- नक्सलवाद का होगा पूरा खात्मा
बस्तर संभाग में नक्सल अभियान के अधिकारियों एवं डीआरजी के अधिकारीयों बड़ी बैठक बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. के निर्देशन में की गई । बैठक में नक्सल मुद्दों एवं मानसून में नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग के. अंतर्गत सी.पी.आई. माओवादी संगठन पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।