सूर्यपुरा: सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में खेग्रामस का अनशन सत्याग्रह सम्पन्न हुआ
सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे 24 घंटे का अनशन सत्याग्रह शुक्रवार को 02 बजे दोपहर में समाप्त हुआ।प्रखंड कार्यालय पर अनशन सत्याग्रह पर बैठने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भाकपा माले के नेता अनुज कुमार चौधरी ने जूस पिलाकर अनशन को तोड़वाया।पार्टी के एरिया सचिव अच्छा लाल पासवान ने बत