जमुई: कर्रा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान जमुई के एक निजी क्लिनिक में हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव के पास 25 मार्च को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान जमुई के एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर शुक्रवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया।