जमुई: टाउन थाना की पुलिस ने एक करोड़ रुपये के 9 बंडल अवैध लॉटरी के साथ एक ऑटो वाहन को किया जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर टाउन थाना की पुलिस व डीआईयू की टीम ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर महराजगंज इलाके से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी के साथ एक ऑटो को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही कार्टून में पैक लॉटरी की भी गिनती की जा रही है।