जमुई: सतगामा के पास वाहन जांच के दौरान दंपति और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक, पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास चेकपोस्ट पर शुक्रवार को पति-पत्नी सवार एक बोलेरो वाहन की तालाशी ली गई। इस दौरान दंपति द्वारा वीडियो बनाने को लेकर मोबाइल छीन लिया गया। फिर दंपति और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दंपति के पक्ष में लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति फूट पड़ा और जमकर हंगामा किया।