हमीरपुर: बिवार थाना के एक गांव की नाबालिग किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर थाने में दी
बिवार थाना के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गांव के रवि कुमार पुत्र भौनिया श्रीवास के घर में जाकर दोना पत्तल बनाए जाने का कार्यकर मजदूरी करती थी युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है सोमवार को किशोरी के परिजन खेत में खड़ी फसल की कटाई करने के लिए चले गए थे किशोरी पेट दर्द होने का बहाना बनाकर परिजनों के साथ खेत में नहीं गई है किशोरी घर में अकेले रह गई है।