हमीरपुर: सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने शादी की वर्षगांठ में पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण समिति ने कस्बे को हरा भरा बनाने के लिए मौजूदा समय में तपोभूमि में पौधा लगाने का कार्य संचालित कर रखा है। इसी के तहत मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने पत्नी प्रिया शिवहरे के साथ अपनी शादी की सातवीं वर्षगांठ पर सीता अशोक का पौधारोपित कर संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सन्तोष कुशवाहा सहित पूरी टीम रही।