छबड़ा: ढोलम में रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान किया गया, युवाओं में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह
Chhabra, Baran | Jan 19, 2025 देश के वीर शहीदों की स्मृति पर श्रद्धांजलि स्वरूप समस्त ग्रामवासियों की ओर से रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर ढोलम मे द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 65 युनिट रक्तसंगृह हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि डा. हेमंत नागर , विशिष्ट अतिथि पुर्व सरपंच ग्राम पंचायत ढोलम इंद्र नारायण नागर रहें।