छबड़ा: छबड़ा चिकित्सालय में पत्नी का प्रसव करवाने आए व्यक्ति से बदमाशों ने की मारपीट, मोबाइल व नगदी छीनकर भागे
Chhabra, Baran | Jan 18, 2025 छबड़ा राजकीय चिकित्सालय में अज्ञात बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर पेट की जेब से मोबाइल व नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित हरि सिंह लोधा निवासी शिमला ने बताया की पत्नी की डिलीवरी कराने छाबड़ा चिकित्सालय आया है। चिकित्सालय के बाहर काम से आये युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर नगदी छीनकर फरार हो गए जिससे पीड़ित के सिर में चोट आई। पुलिस ने तलाश शुरू की।