छबड़ा: छबड़ा SDM ने अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया, भोजन की गुणवत्ता का किया अवलोकन
Chhabra, Baran | Jan 16, 2025 छबड़ा कस्बे में चल रही अन्नपूर्णा रसोई का SDM ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रामसिंह गुर्जर ने गुरुवार को अन्नपूर्णा रसोई द्वारा दिए जा रहे भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता देखी। वहीं अन्नपूर्णा रसोई के संचालन सहित भोजन में दी जा रही सामग्री के मेन्यू की जांच की गई।