भानपुरा: संधारा में धूमधाम से मनाया श्री धरणीधर जन्मोत्सव, धाकड़ समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
श्री धरणीधर जन्मोत्सव के पावन पर्व पर धाकड़ समाज द्वारा धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान श्री धरणीधर जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने गांव में भव्य चल समारोह निकाला। चल समारोह खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में धाकड़ समाज के समाजबंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला।