कोरबा: सर्वमंगला वृद्धाश्रम में पुलिस ने बुजुर्गों के बीच पहुंचकर आरती उतारी, मिठाई बांटी और दीपावली मनाई
Korba, Korba | Nov 9, 2026 दीपावली के मौके पर कोरबा पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की आरती उतारी, उन्हें मिठाइयां भेंट कीं और दीप प्रज्वलित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।