करतला: ग्राम पंचायत फरसवानी में हितग्राहियों से ₹10 हजार वसूली के मामले में आवास मित्र बर्खास्त, एफआईआर दर्ज कराने का आदेश
Kartala, Korba | Dec 4, 2025 करतला ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरसवानी में पीएम आवास के हितग्राहियों से राशि वसूलने और अपूर्ण आवास को पूरा बताने पर आवास मित्र योगेश सोनी को बर्खास्त कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने मामले में एफआईआर कराने के आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय अनियमितता और लापरवाही की शिकायत मिली थी। जिला पंचायत सीईओ ने जिला स्तरीय जा