मुरादाबाद: इंदिरा कॉलोनी में गैस लीक होने से 9 लोग बुरी तरह झुलसे, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती
इंद्रा कालोनी स्थित डीएम पब्लिक स्कूल वाली गली मे यहां रहने वाला राजू बंसल (40 साल) डबल फाटक के नीचे खाने का ठेला लगाता है। इसके लिए रात में ही खाने की तैयारी होती है। कटघर पुलिस ने बताया कि सोमवार को देर रात राजू की पत्नी रश्मि (35 साल) खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ली जिससे ये हादसा हो गया और 9 लोग झुलस गए है।